नगरपालिका टीम ने जब्त की 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियां

निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । जिला कलेक्टर सीकर के निर्देशानुसार नगरपालिका दांता की टीम ने पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से सिंगल यूज प्लास्टिक की लगभग 50 किलो थैलियां जब्त की। साथ ही, सभी दुकानदारों व प्रतिष्ठानों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करने की समझाईश की। यह कार्रवाई नगरपालिका स्तर पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व अधिशाषी अधिकारी भूपेश कुमार शर्मा ने किया। टीम में नगरपालिका जमादार अमरचंद कुमावत, एसबीएम इंजी. राकेश मीणा, जेटीए ऋतुराज कुमावत तथा सफाई कार्मिक शामिल थे। नगरपालिका ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

You might also like