होम्योपैथिक एचपीवी जागरूकता कार्यशाला

बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । शहर की स्टेशन रोड स्थित पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक होम्योपैथिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर से आए डॉ. रामप्रकाश और उनकी टीम से होम्योपैथिक से होने वाले इलाज और फायदों की जानकारी देते हुए सभी उप स्वास्थ केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी और उप जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को 15 दवाओं की किट दी और विभिन्न रोगों में उनके उपयोग की जानकारी दी। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने होम्योपैथिक को लेकर पूर्व कलेक्टर डॉ. प्रदीप बोरड़ के नेतृत्व में प्रदेश में चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए इसे जन जन पहुंचाने में स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए इसमें विशेष रुचि लेने का आह्वान किया। उन्होंने एचपीवी टीकों की प्रगति रिपोर्ट पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि क्षेत्र में तय उम्र तक की एक भी बच्ची इस टीके से वंचित नहीं रहे। वहीं उन्होंने अन्य योजनाओं पर भी ब्लॉक में अच्छे कार्य के लिए बीसीएमओ डॉ संत कुमार जांगिड़ की सराहना भी की। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीडीके होम्योपैथिक प्रभारी डॉ रमेश यादव, चिड़ावा होम्योपैथिक प्रभारी डॉ. इस्माइल ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में बीडीओ अनीषा बिजारणियां, तहसीलदार रामकुमार पूनिया भी मौजूद रहे।

You might also like