तेज आंधी ने लोगों को किया परेशान 

 

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न)। लगातार दूसरे दिन आए तेज अंधड़ ने आम जन जीवन को प्रभावित किया। आँधी से मांडेता रोड़ स्थित रमजान के घर की छत पर स्थित बिरंडी टूट गई। मनीमत ये रही कि घर का कोई सदस्य चपेट में नहीं आया। रफीक राजस्थानी ने बताया कि मेरे भाई रमान के घर की बिरंडी से तिरपाल लगाया हुआ था, ताकि आंगन में धूप नहीं आए। लेकिन आंधी के दौरान तिरपाल पर हवा का जोर पड़ा, जिससे बिरंडी भी चौक में गिर गई। दूसरी ओर आंधी के कारण आम जन जीवन पर काफी असर पड़ा और लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।

You might also like