लाडनूं (नवयत्न)। मेड़तियान सिलावट समाज बीकानेर के तत्त्वाधान में आयोजित मेड़तियान सिलावट क्रिकेट प्रीमियर लीग एमएससीपीएल सीजन 3 का रेलवे ग्राउंड बीकानेर में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लाडनूं की टीम विजेता रही। वहीं मकराना क्रिकेट क्लब को उप विजेता का खिताब प्रदान किया गया। विजेता टीम की घोषणा के बाद मदरसा मेड़तिया सिलावट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मेड़तियान सिलावट समाज बीकानेर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल बल्खी ने लाडनूं टीम कप्तान अब्दुल हमीद सोलंकी और उनकी टीम को विजेता राशि 21 हजार रुपए और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर लाडनूं की टीम ने अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल बल्खी, अकबर अली भुट्टा, आरिफ भुट्टा, नौशाद अली, शौकत अली सोलंकी, महबूब बल्खी, मोहम्मद उमर बड़गुजर सहित बीकानेर कमेटी के सदस्यों का शानदार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।