गोगामेड़ी मंदिर परिसर में सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया वाटर कूलर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तहसील के ग्राम बुचावास स्थित गोगामेड़ी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थान पर वाटर कूलर स्थापित किया गया। यह सराहनीय कार्य ग्रामीण पेमाराम गुर्जर द्वारा किया गया।
भक्त अर्जुन राम सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेमाराम पुत्र कुरड़ा राम गुर्जर एवं पेमाराम के दो पुत्रों चंद्रभान और कृष्ण कुमार ने लगभग ₹40,000 की लागत से यह वाटर कूलर मंदिर में भेंट किया, जिससे गर्मी के मौसम में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शीशराम सुखाणी, सोनू,लिच्छू राम, हनुमान चितारा, नानू सोनी, मांगीलाल, सोनू भार्गव, विराट, राम, आर्यन, कुलदीप, देव और संदीप भार्गव शामिल रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।