एशियन ट्रांसप्लांट खेलों में भवानी सिंह ने जीता रजत पदक

निसं
बुगाला (नवयत्न) । थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 29 अप्रैल से 3 मई के मध्य आयोजित दूसरे पेटांक ट्रांसप्लांट एशियन ओपन चैंपियनशिप में जाखल के भवानी सिंह शेखावत ने रजत पदक जीत कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कुल 12 ट्रांसप्लांट खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर 6 पदक प्राप्त किए। राजस्थान के तीन खिलाड़ी भवानी सिंह ने पेटांक डबल्स में नेशन कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया जबकि हर्षवर्धन सिंह ने एशियन कैटेगरी में और मुजाहिद नकवी ने नेशन कैटेगरी में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 9 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें थाईलैंड, भारत, नेपाल,भूटान,मलेशिया,हॉन्गकॉन्ग,
चीन,हंगरी व ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शामिल थे। इससे पहले भवानी सिंह 7 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 18 पदक जीत चुके थे। यह उनका 19 वां पदक है।वे ट्रांसप्लांट खेलों में भारत के सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं।गत अगस्त माह में जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड ट्रांसप्लांट खेलों में दो पदक जीत कर देश का मान भी बढ़ाया था।

You might also like