अज्ञात शव की हुई शिनाख्त
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । दो दिन पहले ट्रैन की चपेट मे आने से मृत अज्ञात व्यक्ति के शव की तीसरे दिन शिनाख्त हो गई। छापर रेलवे ट्रेक पर हिसार जोधपुर ट्रैन की चपेट मे आने से मृत हुए अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान गोपाल प्रजापत (58) पुत्र नरपतराज, निवासी मांडेता सुजानगढ़ के रूप में हुई। जिसमें टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमजद खान की भूमिका रही। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल विद्याधर, कमलेश अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।