सरकार से की सही पैमाईश करवाने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । अखिल भारतीय किसान सभा के स्थानीय अध्यक्ष तेजपाल गोदारा ने राजस्व मंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपकर सैटलमेंट पेमाईश सही करवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि सेटलमेन्ट पेमाईश में किसानो की जमीन कम व अधिक कर दी गई है। कई किसानों की भूमि को सिवाय चक घोषित कर दिया है, खेतो में जाने के लिये जो रास्ते बने हुए थे, कई जगह उनको बन्द कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के पश्चात् भी अधिकारियों द्वारा समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गोदारा ने बताया है कि इस सेटलमेंट पेमाईश को दुरस्त कर नये सिरे से सही पेमाईश करवाई जाये। सेटलमेंट कर्मचारियों की हठ-धर्मिता के कारण आम किसान परेशान है, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। अतः दुबारा सही पेमाईश की जाकर जनहितों को सुनिश्चित किया जावे। अनेक खेतो में जाने के लिये मार्ग के रूप में केवल पगडंडियां ही हैं, जिनको पेमाईश करने वाली कंपनी के लोगो ने टारगेट करके खत्म करने का काम किया है, जिसके कारण किसान काफी परेशान है। अतः पेमाईश में वापस पगडंडियों का उल्लेख करने की व्यवस्था की जावे।