आंधी-बारिश, डेढ़ घंटे तक हुई बरसात : शहर में सीवरेज गड्ढे धंसने से बढ़ी परेशानी

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रविवार रात करीब 12:30 बजे तेज अंधड़ के बाद बिजली की गड़गड़ाहट के साथ डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। गलियों में पानी दरिया की तरह बहता नजर आया। इसी बीच सीवरेज कार्य में लापरवाही भी उजागर हुई। खंडेला बाजार मुख्य सड़क पर सीवरेज लाइन डालने के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया था, जो बारिश में धंस गए। सोमवार सुबह एक पानी सप्लाई की पिकअप का टायर गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि चालक सहित दो लोग सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा अखबार सप्लाई करने वाले की स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। मीणा मोहल्ले से पहले सहित शहर के कई हिस्सों में सीवरेज के गड्ढे धंसने की शिकायतें सामने आई हैं।

You might also like