भाजपाईयों ने जीत की खुशी में बांटी झालमुड़ी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पौंडिचेरी में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में स्थानीय घंटाघर के पास उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी का स्टाल लगाकर आमजन को झालमुड़ी वितरित की तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक विजय से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को अवश्य साकार करेगा। विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा व एडवोकेट बजरंग गुर्जर ने भी इस विजय को लोकतंत्र की मजबूती बताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की पारदर्शी और विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाई है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया, गोपालकृष्ण शर्मा, शहर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, किशनलाल सैनी, मंडल मंत्री भिवराज प्रजापत, हनीफ खत्री, महावीर महर्षि, स्वरूप सिंह, दीपचंद प्रजापत, हनुमान सिंह, प्रदीप भरतीया, जगदीश सांखोलिया, सुरेश घारू, सुनील शर्मा, श्याम मेघवाल, पन्ना लाल सोनी, प्रेम आत्रेय, लीलाधर जोशी, संदीप रांकावत, राजेंद्र चांदगोठिया, रामदेव चंदनिया, झूमरमल भार्गव, विनोद धानुका, राकेश रुथला, अजीत महर्षि, बलवीर स्वामी, महेश इंदौरिया, सोमदत्त शर्मा सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।