बढते तापमान के बीच बनी कम प्रेशर से पानी आने की समस्या, नहीं हो रहा है समाधान

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । अप्रैल महीने में यहां शुरू हुई कम प्रेशर से पानी आने की समस्या का समाधान नहीं होने का नाम नहीं ले रही है। जिम्मेदारों की जिम्मेदारी देखिए पेयजल के पर्याप्त स्त्रोत होते हुए भी गर्मी के समय पर हर घर पानी नहीं पहुंच रहा है । एक समय था जब विभाग के पास पेयजल के स्त्रोत सूखने के कारण यहां पर पानी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन होते रहते थे लेकिन आज विभाग के कार्यालय में बनी पानी टंकी को भरने के लिए अच्छा खासा इंतजाम होने के बाद भी कम प्रेशर से पानी आने से पेयजल व्यवस्था आमजन के घरों तक नहीं पहुंच रहा है। पहले पानी के इंतजाम नाकाफी थे और अब हो गए तो फिर कुछ दिन से संकट बना हुआ है। खास बात तो यह है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने अच्छी पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पर अलग-अलग एरिया में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बना रखी है। लेकिन कुछ समय से कम प्रेशर से पानी आने से गर्मी दस्तक देने से पेयजल की समस्या बन गई । मामला जलदाय विभाग कार्यालय में बनी पानी की टंकी का है। जानकारी के अनुसार इस कम प्रेशर से पानी आने से कुछ ऊंचाई वाले घरों में घरों में पानी पहुंचना बंद सा हो गया है।सूबह दी जाने वाली पेयजल सप्लाई की यह बात है। लोगों का आरोप है कि जब जलदाय विभाग की नई व्यवस्था यानी सरकार के द्वारा पेयजल के स्त्रोत बढ़ाने के बाद विभाग के कार्यालय में पानी की टंकी भरने का अच्छा खासा इंतजाम होने के बाद पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो गया था। लेकिन अब यह समस्या कम प्रेशर से पानी आने की फिर क्यों उत्पन्न हो गई। जलदाय विभाग कार्यालय के आसपास वाला इलाका का यह मामला है। सुबह की सप्लाई में मुख्य बाजार और कुचामन चौराहे से साबू टंकी साइड में जाने वाला मार्ग में पानी सप्लाई की जाती है। लोगों के यह समझ नहीं आ रहा है कि अच्छा खासा पानी आता था बल्कि नल बंद करने पड़ते थे लेकिन अब कुछ दिनों से व्यवस्था कमजोर कैसे उत्पन्न हो गई है।

You might also like