सूचना एवं तकनीकी निदेशालय के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण का आयोजन

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के सूचना एवं तकनीकी निदेशालय के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण का आयोजन महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र पर आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेंद्रसिंह राठौड़, रीजनल सचिव संतोषकुमार बांठिया व बीकानेर जोन चेयरमैन वीर टोडरमल चोपड़ा द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व महावीर इंटरनेशनल प्रार्थना से किया गया। वीर केंद्र चेयरमैन सुरेंद्रकुमार हीरावत, वीरा केंद्र चेयरपर्सन सरला व यूथ केंद्र चेयरमैन विनोद जैन ने अपने केंद्र की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
डॉ. सुन्दरलाल सुराणा,डॉ. एम.पी. तिवाङी, आसकरण भट्टङ, ईश्वरचंद दूगङ, दिलीप कुमार बैद, बाबूलाल कांकरिया, डॉ. सीताराम पंचारिया, निर्मल कुमार भूरा, रामेश्वरलाल छींपा आदि ने अपेक्स पदाधिकारियों का माल्यार्पण व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। जोन चेयरमैन टोडरमल चोपड़ा ने अपेक्स की वेबसाइट की जानकारी देते हुए कहा कि अब प्रत्येक केंद्र को अपनी सेवा गतिविधियों की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से अपेक्स को भेजनी होगी। उन्होंने इसके उपयोग के विभिन्न चरणों को समझाते हुए उपस्थित सदस्यों को इसके व्यावहारिक उपयोग में लेने का प्रशिक्षण भी दिया। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी संस्था के द्वारा आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों को अपनाये बिना आगे बढ़ पाना संभव नहीं है। रीजनल सचिव संतोषकुमार बांठिया ने कहा कि इस तकनीक को अपना कर अपेक्स पेपरलेस कार्य प्रणाली की ओर बढ़ रहा है जो कि पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा।
इस अवसर पर किशनलाल ओझा, भंवरलाल छींपा, पंकज संकलेचा, दिव्या दफ्तरी, किरण अग्रवाल, दुर्गा राठी, विजय श्री रांकावत को नये सदस्य के रूप में जोन चेयरमैन टोडरमल चोपड़ा ने शपथ ग्रहण करवायी। तीनों केंद्रों द्वारा अप्रैल माह में ही वार्षिक शुल्क का अंशदान अपेक्स में जमा करवा देने पर जोन स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर केंद्रों को सम्मानित किया गया।
यूथ केंद्र द्वारा गर्मी के मौसम के मध्य नजर पक्षियों के लिए पालसीये एवं चुग्गा पात्र का लोकार्पण व वितरण किया गया। यूथ सचिव दीपक जोशी ने बताया कि यह सेवा कार्य स्थाई रूप से वर्ष भर जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मोहनलाल पारख, अनिल जैन, सिकरचंद पींचा, प्रकाश मंत्री, लक्ष्मीकांत राठी, भंवरलाल पींचा, कन्हैया लाल सुराणा, बछराज पारख,विकास पारख,कमलादेवी मरोठी,ललिता मंत्री, मंजू बैद, लीला मरोठी, शारदादेवी दूगङ, सीमा मिश्रा, प्रीति मरोठी, संजू सोनी सहित तीनों केंद्रों के सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चंद दूगङ ने किया।

You might also like