प्रीति जेवरिया का आज गांव में होगा सम्मान
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । रंवा ग्राम पंचायत के अंबेडकर पार्क में बुधवार सुबह सवा दस बजे आईपीएस प्रीति जेवरियां का ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया ने बताया कि प्रीति जेवरिया ने यूपीएससी परीक्षा में 521 वी रैंक प्राप्त करने पर बुधवार को रंवा गांव में सम्मान समारोह का आयोजन बहादुरमल जेवरिया द्वारा किया जा रहा है। सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर डा. अरूण गर्ग, एसपी कावेंद्रसिंह सागर, नारनोल एसपी दिपक जेवरिया सहित गणमान्य लोग समारोह में भाग लेंगे।