बाल भारती इंटरनल स्कूल में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत बाल विवाह व घरेलू हिंसा निषेध ष्विधिक केम्प बाल भारती इंटरनल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी विजय पाल श्योराण ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए, बाल विवाह निषेध कानून व घरेलू हिंसा रोकथाम कानून की भी जानकारी दी। बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन1098, नालसा हेल्प लाइन 15100, राजस्थान संपर्क पोर्टल टोल फ्री नंबर 181 का उपयोग जरूरत के समय करने के लिए बार-बार दोहरा कर याद करवाये। अध्यक्षता कर रही संस्था प्रधान मैना जानू ने विधिक जानकारी को जीवन में अपनाकर जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील विद्यार्थियों से की।

You might also like