निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 61 रोगियों के नेत्र ऑपरेशन

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा स्व प्रतापसिंह सिंघी की स्मृति में भामाशाह कमला सिंघी के सौजन्य से आयोजित हुए निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में 61 नेत्र रोगियों के सफल लेंस प्रत्यारोपण नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व कोटिया द्वारा डॉ मोहन जैन आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किए गए। ऑपरेशन हुए रोगियों को निःशुल्क दवा व चश्मे दिए गए। इस अवसर पर समाजसेवी विमल पाटनी, क्लब प्रतिनिधि ललित सोनी, निर्मल बोकड़िया, हाजी मोहम्मद, योगेंद्र भोजक, कुणाल सोनी, मूलचंद तिवाड़ी, पूसाराम आदि मौजूद थे।

You might also like