गोशाला में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे, सेवा भाव का दिया संदेश
निसं
बुगाला (नवयत्न) । भीषण गर्मी को देखते हुए पं गणेश नारायण गोशाला में पक्षियों के लिए परिंडे (जल पात्र) लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्यास से परेशान न हों। गोशाला से जुड़े सेवाभावी लोगों ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए और नियमित रूप से इनमें पानी भरने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विजयपाल सिंह शेखावत व उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम में गोभक्तों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस प्रकार की सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इस पहल से न केवल पक्षियों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का भी प्रसार होगा।इस मौके पर महावीर प्रसाद स्वामी,रवि शर्मा, दिलीप बुगालिया, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।