ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़सर छोटा बाल अधिकार एवं बालपन के कानूनी संरक्षण (ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे ) के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने बाल अधिकारों की जानकारी बच्चों को उनके मोलिक अधिकारों जैसे शिक्षा स्वास्थ्य विकास और संरक्षण के अधिकारों के बारे में बताया। कानूनी प्रावधान बाल श्रम बाल विवाह और किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध बने कानून की सरल भाषा में जानकारी दी गई ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहे उन्हें चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1O98 बच्चों को विशेष रूप से नंबर 108 के बारे में बताया गया उन्हें समझाया गया। साथ ही नि :शुल्क विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने नि :शुल्क कानूनी सहायता के कार्य प्रणाली के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को शपथ दिलवाई बच्चों को निडर बने अपने अधिकारों की रक्षा और किसी भी प्रकार के अन्याय या शोषण के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए बहादुरी की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी और सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

You might also like