प्रतिभाओं का होगा सम्मान, 7 मई को आयोजित होगा भव्य समारोह
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । स्वर्णकार जनसेवा संस्थान, राजलदेसर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 7 मई को तेरापंथ युवक परिषद महिला मंडल में आयोजित होगा।संस्थान के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 102 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश विनोद सोनी, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग गौरव सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान संस्थापक हंसराज कंडेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोड़ा करेंगे। संस्थान द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्रेषित की जा चुकी है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों, ज्वेलर्स एवं सोनी समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेंगे ।