सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की भगवान से अरदास

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सालासर रोड स्थित लोढ़सर और आस-पास क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार को लोढ़सर में तेजाजी मंदिर के पास ग्रामीणों की ओर से पाठ और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित विकास दाधीच, पंडित राजेंद्र दाधीच, पंडित हरिप्रसाद दाधीच, पंडित गोपाल बोरायड़ा, पंडित रवि सारस्वत ने पाठ पूजा हवन मंत्रोचरण किया। कार्यक्रम में मिस्त्री बोदूराम गोदारा, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरत्न बिजारणिया, निवर्तमान पार्षद हरिओम खोड़, झूमरमल, बजरंग भाकर, संदीप हुड़्डा, जितेन्द्र जांगिड़, ओमप्रकाश कुमावत, रामचंद्र कुमावत, भंवर कुमावत, विनोद कुमार, शंकर बुरड़क, राकेश खिलेरी, पुष्पा, दीपक शर्मा, मनोज मेघवाल, हीरालाल, बुलाराम कुमावत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like