विभिन्न मांगों को लेकर धरनास्थल पर नारेबाजी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राज्य सरकार द्वारा जारी निविदा 2026-2027 में ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर मय श्रमिक औजार सहित एवं सफाई श्रमिक टेंडर की वित्तीय बीड खोलकर नियमानुसार टेंडर जारी करने, अब तक के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार की जांच करने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, गाँधी चैक स्थित नेहरू पार्क में महापुरूषों की मूर्ति लगवाने, घर -घर कचरा संग्रहण के लिए लगाई गयी ऑटो टीपर की निविदा की उच्च स्तरीय जाँच करने की मांगों को लेकर नगरपरिषद कार्यालय के बाहर धरना लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अजय ढ़ेनवाल के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने पर तीसरे दिन मूलचंद रैगर, रामस्वरूप बारवासा, आनंद लाखन, गजानंद सियोता, अशोक कुमार टाक, गिरधारीलाल सियोता, बिलाल, मोहनलाल मेघवाल, तरूण सियोता, मुकेश गोयल, काॅमरेड जगदीश नाथ, देव किशन तेजी, इकबाल खान, विनोद ढ़ेनवाल, शशिकान्त तेजस्वी, ओमप्रकाश माली, अजय सियोता आदि मौजूद रहे। धरनास्थल पर लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इसी प्रकार खटीक समाज के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर सुजानगढ़ के नेहरू पार्क में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में विनोद, आरिफ, विकास, देवीलाल सहित अनेक लोगो के हस्ताक्षर हैं।

You might also like