चैधरी अजीत सिंह को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजली

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने चैधरी अजीत सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि संकल्प पूर्वक मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। जयपुर बीकाने रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में चैधरी अजीत सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इलियास खां, श्रीराम भामा, हाकम् अली अगवान, मो अली तगाला, सुरजाराम दुसाद, शिवपाल चैधरी, समीर खान खोखर, तोलसिंह, सुरेश दर्जी, कैलाश बागवान, शेर मोहमद, राहुल, जितेंद्र कुमार प्रजापत आदि मौजूद रहे।

You might also like