पेयजल की समस्या को लेकर लोगों में फूटा आक्रोश
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिल रतनगढ़ में इस भंयकर गर्मी के मौसम पानी की किल्लत से कई वार्डों में आमजन परेशान हैं। जहां बापू नगर स्थित कूप का बूस्टर मंगलवार को खराब होने से मंगल व बुधवार की शहर के तीन वार्डों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। तो वहीं शहर के वार्ड 22 में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आने से वार्ड के दर्जनों महिला व पुरुष जलदाय विभाग के जेईएन कार्यालय पहुंचे तथा अपना आक्रोश जताया। लोगों ने बताया कि वार्ड में पिछले तीन महीनों से पानी का संकट बना हुआ है। बार-बार विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आज लोगों का आक्रोश फुट पड़ा तथा कार्यालय घेराव कर आक्रोश जताया। वहीं शहर के जोशी कूप से सम्बन्धित कई
घरों में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।