एसडीएम का रीडर हटाने की मांग, रीडर पर वकीलों ने लगाए भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार का आरोप
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । में एसडीएम रीडर संदीप भोजक को पद से हटाने की मांग को लेकर वकीलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरदारहशहर एसडीएम के रीडर को हटाने की मांग की हैं।
धरने पर बैठे वकीलों ने संदीप भोजक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहना कि भोजक द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है और वे वकीलों तथा आमजन के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वकीलों के अनुसार, इस मुद्दे पर लंबे समय से असंतोष था, जो अब आंदोलन का रूप ले चुका है।
वकीलों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संदीप भोजक को जल्द नहीं हटाया गया तो शुक्रवार को आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वही मामले में फिलहाल रीडर संदीप भोजक को हटाने के लिए वकीलों का धरना जारी है।
इस आंदोलन को अब विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। कई संगठनों ने वकीलों को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया है, जिससे आने वाले दिनों में आंदोलन के और व्यापक होने के संकेत मिल रहे हैं।