तहसील मुख्यालय पर बाबा साहेब की मूर्ति लगाने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तहसील मुख्यालय पर लगाए जाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार असलम खान को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि आजादी के बाद से ही सर्व समाज के नागरिकों एवं नगर परिषद सुजानगढ़ की बोर्ड की मीटिंग में पक्ष-विपक्ष के तमाम सदस्यों सहित सांसद, विधायक, सभापति सहित नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेवा समिति द्वारा भी पिछले करीब एक दशक से समय समय पर ये मांग उठती रही है। ज्ञापन सौंपते वक्त सुरजाराम डाबरिया, अनिल सुवासिया, दीपाराम सांडेला, किशनलाल कटारिया, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, पूनम चन्द मेघवाल, एडवोकेट तिलोकचंद मेघवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।