खुले नाले में गिरा सांड, लोगों ने निकाला बाहर

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय वार्ड नंबर 18 में नाले में सांड गिर गया। मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर गौवंश को सुरक्षित निकाला। मोहलेवासियो के अनुसार, गौवंश अचानक असंतुलित होकर नाले में गिर गया था। नाला गहरा होने के कारण सांड खुद बाहर निकलने में पूरी तरह असमर्थ था और लगातार छटपटा रहा था। गौवंश, के गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगो विक्रम सिंह चोबदार, पिंकी सैनी, कमल बागड़ी, केशव, नीतीश आदि ने बाहर निकाला।

You might also like