सामोता बने प्रदेश संयुक्त सचिव
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक योगी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार-2026 प्राप्तकर्ता श्रीमाधोपुर तहसील की ढ़ाणी सालावाली, त्रिलोकपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह सामोता को संगठन की सोशल जस्टिस सेल में “राज्य संयुक्त सचिव” पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक कार्यों, अनुभव एवं योग्यताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार परिषद मानवाधिकार संरक्षण, शिक्षा, कानूनी सहायता, मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्यरत एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि राजेन्द्र सिंह सामोता अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजेन्द्र सिंह सामोता ने इस नियुक्ति पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकार संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।