न्यायक्षेत्र में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर एवं तालुका विधिक सेवा समिति श्रीमाधोपुर के तत्वाधान में 09 मई 2026 शनिवार को न्यायालय परिसर, श्रीमाधोपुर मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल, फौजदारी प्रकरणों, एम ए सी टी., पारिवारिक प्रकरण, घरेलू हिंसा, 138 एन आई.एक्ट एवं प्री-लिटिगेशन ( बैंक, बीमा कम्पनियों एवं बीएसएनएल, एवीवीएनएल, अजमेर ) आदि प्रकरणों का निस्तारण आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में कियाजावेगा। समिति अध्यक्ष, श्रीमती गीता पाठक (एडीजे) श्रीमाधोपुर ने बताया कि न्याय क्षेत्र में 3 राष्ट्रीय लोक अदालत बैचों का गठन किया गया हैं। जो श्रीमाधोपुर एवं खण्डेला न्यायालय परिसर में प्रकरणों की सुनवाई करेगी। जो पक्षकार राजीनामा के जरिये न्यायालय में लंबित अपने प्रकरणों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहते हैं , उक्त सभी पक्षकारान् शनिवार 09 मई 2026 को न्यायालय परिसर, श्रीमाधोपुर एवं खण्डेला में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर अपने प्रकरण, मुकदमें का निस्तारण करवा सकते है। लोक अदालत में निस्तारित प्रकरण की कोई अपील नहीं होती है एवं न्यायालय द्वारा कोर्ट फीस भी लौटाई जाती हैं।