पुलिस ने मकानो में चोरी करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

निसं

खेतड़ी (नवयत्न ) । पुलिस ने देर शाम को कस्बे में लगातार हो रही चोरियो का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 12 जनवरी को कस्बे के वार्ड 19 निवासी शीला पांडे ने रिपोर्ट दी कि वह 11 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे घर के ताला लगाकर जयपुर गई थी। शाम के समय करीब 7 बजे घर पर वापस आई और मेन गेट का ताला खोलकर मकान मे आकर उपर गई तब देखा दोनो कमरो के ताले टुटे हुए थे सीसीटीवी कैमरे टुटे हुए थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैड मे रखे नकद रुपये व अलमारी मे रखे जेवरात चोरी कर लिये तथा कमरो मे तोडफोड कर डीवीआर भी चोरी कर ले गया। कस्बे में लगातार हो रही चोरियो को लेकर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम में पूर्व में खेतड़ी थाने में रहे कांस्टेबल राजवीर सिंह व एचसी चौखाराम को शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से काफी प्रयास के बाद आरोपी
सोमवीर ऊर्फ मोटू पुत्र रोहिताश्व कुमावत निवासी वार्ड 18 चेलापुरी खेतडी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 90 हजार रूपये नकदी, चोरी किये गये रूपए से खरीदा हुआ कीमती मोबाईल फोन बरामद किया है। थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की आरोपी के गहनता से पूछताछ की जा रही है। वारदात का खुलासा करने में डीएसटी टीम के कांस्टेबल राजवीर सिंह व एचसी चौखाराम की विशेष भूमिका रही। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एचसी महेश, पवन कुमार, चौखाराम, कांस्टेबल राजवीर सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

You might also like