पेट से निकाली पांच किलो की गांठ
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय राजकीय दुर्गादत्त फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सिंघाटिया एवं उनकी टीम द्वारा मरीज सरिता देवी उम्र 23 वर्ष की 5 किलो की गांठ निकाली गई है। इसके लिए एक जटिल आपरेशन किए गया। मरीज के परिजन सीकर, चूरू तक गए पर इलाज ऑपरेशन वहां नहीं हुआ। फिर सुजानगढ़ एमसीएच विंग अस्पताल में सफलता पूर्वक इलाज संपन्न हुआ। मरीज की स्थिति अब सामान्य है। ऑपरेशन करने वाली टीम में एनस्थेटिस्ट डॉ. अशोक बुढ़ानिया, रूघाराम, राजेश, श्रीराम आदि शामिल रहे।