निविदाओं में अनियमितता की जांच करवाने की मांग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । वार्ड न. 45 के निवर्तमान पार्षद तरूण सियोता ने जिला कलक्टर चूरू को एक ज्ञापन भेजकर 2026-27 पूर्व आॅटो टीपर निरस्त कर दोबारा आॅटो टीपर निविदा निष्पक्ष रूप से आवंटन करवाने तथा जांच में गलत पाये जाने पर पहले से स्वीकृत निविदा को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में तरूण सियोता ने बताया है कि आॅटो टीपर निविदा क्रमांक 190 दिनांक 7 अप्रेल 2026 डीएलबी राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में निकाली गई थी, जिसको स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने चहेते वेंडर्स को आवंटित करवाई या करवाई जा रही है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जावे और गलत पाये जाने पर निरस्त की जावे। साथ ही नियम विरूद्ध निविदा धारकों और गलत रूप से आवंटन करने व प्रक्रिया अपनाने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जावे। इसी प्रकार 2026-27 की ट्रेक्टर ट्रोली मय श्रमिक ड्राइवर व औजार डीजल सहित निविदा संख्या 12363 दिनांक 18 मार्च 2026 को व सफाई श्रमिक निविदा 12644 दिनांक 24 मार्च 2026 को तकनीकी बिड खोलने के बाद वितीय निविदा खुलवाने व उपापन समिति द्वारा फाइलों में नोटशीट के साथ गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए मामले की जांच करवाये जाने की मांग ज्ञापन में की गई है।

You might also like