ग्राम रथ का ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भव्य अभिनंदन
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) रथों के सफल संचालन एवं सहयोग के अंतर्गत राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रथों के माध्यम से गांव-गांव ढाणी ढाणी पहुंचाने के लिए लाडनूं विधानसभा का विकास रथ ग्राम घिरड़ोदा एवं भिडासरी व मिठड़ी पहुंच कर राजस्थान सरकार की ग्राम विकास योजनाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लाडनूँ एसडीएम मीनू वर्मा, तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे, विधानसभा प्रत्याशी करणीसिंह, जगदीश पारीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष , राकेश शर्मा विधानसभा प्रवासी, नितेश माथुर जिला मंत्री, गोविन्द सिंह एडवोकेट, प्रशासक प्रतिनिधि नवरत्न खीचड़, श्याम सुंदर , प्रहलाद पारीक नायब तहसीलदार एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्राम मिठड़ी का कार्यक्रम आम गुवाड़ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साथ ही ग्राम वासियों की पानी बिजली राजस्व एवं पंचायत संबंधी समस्त प्रकार की समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।