स्कार्पियो पलटने से दो घायल

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गत रात्रि को सालासर रोड पर ओम बन्ना मंदिर से पहले लोडसर जा रही स्कार्पियो अचानक दो तीन पलटी मार गयी, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उधर से गुजर रहे लोगो द्वारा बाहर निकालकर मुकेश, विक्रम, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार द्वारा सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। घायलों मे लोडसर निवासी शिव कुमार प्रजापत, रूपचंद नाई के नाम शामिल हैं। दोनों को हायर सेंटर ले जाया गया है। सूचना पर सदर थाना सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल रामसिंह मौके पर और अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।

You might also like