प्रथम चरण का जनगणना प्रशिक्षण संपन्न
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में जनगणना 2027′ के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल क्रियान्वयन हेतु उपखंड के केशरदेवी राजकीय लोहिया कन्या महाविद्यालय में उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार के निर्देशन में चल रहे प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आज शनिवार को संपन्न हुआ। उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। उन्होंने सभी प्रगणक व सुपरवाइजर से इस राष्ट्रीय महाभियान में पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। चल रहे प्रशिक्षण का जनगणना निदेशालय के सहायक निदेशक हरिसिंह बिजारनणियां द्वारा निरीक्षण किया गया एवं सभी प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को स्वगणना संबंधि विस्तृत प्रक्रिया से अवगत करवाया, और आवंटित एच एल बी ब्लॉक में 15 मई तक अधिकतम स्वगणना पूर्ण करवाने हेतु भी प्रेरित किया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मो. सलीम ने बताया कि उक्त जनगणना प्रशिक्षण में जिला स्तर से प्रशिक्षित 10 फील्ड ट्रेनर्स ने ग्रामीण, राजलदेसर ग्रामीण नगरपालिका राजलदेसर के 4 चार्ज क्षेत्र के कुल 647 प्रगणको व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स ने जनगणना 2027 के महत्व, गुणवत्ता मानकों एवं प्रशिक्षण के मूलभूत नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। जनगणना में प्रयुक्त प्रमुख अवधारणाओं एवं परिभाषाओं जैसे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक परिसर, भवन, जनगणना मकान एवं परिवार आदि विषयों को विस्तार से समझाया। साथ ही मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विधि, तकनीकी एवं डिजिटल उपकरणों (मोबाइल एप एवं पोर्टल) के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान जनगणना के एच एल ओ एप से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गयी । इस अवसर पर तहसीलदार हरदीप सिंह, नायब तहसीलदार किशनाराम पूनिया, कुलदीप मरोलिया प्रतीक महर्षि, सतीश तिवाड़ी, संजय जोशी, श्यामलाल बारूपाल, पवन कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।