एनसीसी कैडेट्स ने सीखा निशानेबाजी का हुनर, फायरिंग प्रशिक्षण में दिखा उत्साह
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। 3 राज बटालियन एनसीसी सीकर द्वारा एक्सीलेंस इंग्लिश एकेडमी, रींगस में आयोजित एटीसी-1 शिविर के अंतर्गत कैडेट्स के लिए फायरिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया तथा फायरिंग रेंज पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं सावधानियों का उपयोग किया गया।
कैडेट्स को हथियार संचालन, लक्ष्य साधना एवं फायरिंग के मूलभूत नियमों की जानकारी दी गई। सभी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक फायरिंग अभ्यास में भाग लिया। यह प्रशिक्षण यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशन एवं निगरानी में संपन्न हुआ।
अधिकारियों एवं पीआई स्टाफ ने कैडेट्स को अनुशासन, सुरक्षा और जिम्मेदारी के महत्व के बारे में भी अवगत कराया। शिविर में आयोजित इस प्रशिक्षण से कैडेट्स में आत्मविश्वास, साहस एवं सैन्य कौशल का विकास हुआ।