राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न
जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । आज दिनांक दस मई को राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक शहीद करणी राम रामदेव पार्क में की गईं बैठक के मुख्य अतिथि मनवर दिवान चोपदार तथा अध्यक्षता डॉ. हुमेरा दीवान चौपदार ने की। उदयपुरवाटी के दिव्यांग सुंडा राम सैनी को संस्थान द्वारा लड़की की शादी के लिए इकावन सो का चैक तथा मनवर दीवान चोपदार इक्कीस सो रूपये कन्यादान स्वरूप दिव्यांग परिवार को भेंट किया। बैठक में चार बस पास, तीन रेल्वे पास, पांच सिलाई मशीन के फॉर्म भरे गये। तथा पार्क मे बेज़ुबान पक्षीयों के लिए पानी के परिंडे लगाये गये। बैठक मे
संस्थान के अध्यक्ष पृथ्वी राज गुर्जर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, सोयब लंगा, सालिक, आरिफ, सुभाष खींचड़, मुकेश सैनी, कमलेश सैनी, सुनीता जांगिड़, सुमन देवी, बाबूलाल, रफीक,सत्येंद्र कुमार व राकेश जांगिड़ आदि दिव्यांग भाई बहनो ने भाग लिया। बैठक मे अल्पाहार की व्यवस्था हरिराम महण ने की।