विधायक विक्रम सिंह जाखल का नागरिक अभिनंदन, घोड़ी पर बैठाकर निकाली अगवानी
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । कस्बे के घोडीवारा कला के आम चौक में ग्रामीणों द्वारा विधायक विक्रम सिंह जाखल का साफा व माला पहनाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। विधायक जाखल को गुसाईं जी के मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ लाया गया, जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक जाखल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर जनता से जो वादे किए गए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान जयवीर सिंह शेखावत , ओमप्रकाश जांगिड़, मुमताज कांजी ,इलियास काजी, धीर सिंह माण्डासी, मदन सिंह जांटवाली, मनीष शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), महेश कसेरू, दिनेश जेजूसर, हितेश थोरी, हनुमान सिंह, राजेन्द्र बुडानिया, मनोहर सिंह शेखावत,शौकत खां, अमरचंद कुलहरी, रणजीत सिंह कसेरू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पुनिया एवं समस्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे।