हथियार सप्लाई करने का आरोपी को किया गिरफ्तार
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । सिंघाना पुलिस ने ईशकपुरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि 03 अप्रैल को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि उसके भतीजे मुकेश ऊर्फ टिंकु की विजय ऊर्फ मिन्टु लीलाराम गुर्जर निवासी इश्कपुरा के साथ रंजीश चल रही थी। टिंकु इश्कपुरा अपने दोस्त योगेश गुर्जर व महीपाल गुर्जर ऊर्फ कालिया निवासी ईश्कपुरा से मिलने ग्राम ईश्कपुरा गया था, जहां पर विजय गुर्जर ऊर्फ मिन्टु अपने साथियों सोमवीर गुर्जर निवासी भोदन, अजीत भरगड़ निवासी भरगड़ा की ढाणी व अन्य के साथ मिलकर रास्ते में मुकेश ऊर्फ टिंकु के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और अपने साथीयों के साथ बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने ईश्कपुरा हत्याकांड के आरोपी विजय उर्फ मिंटू, सोमवीर व अजीत, नरेश उर्फ नरसी को पूर्व में गिरफ्तार किया कर लिया था। वारदात के मुख्य आरोपी विजय के साथ हत्या षडयंत्र रचने व आरोपी हथियार सप्लाई करने वाले एचएस संजय महला की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा एचएस संजय महला की तलाश खेतडी, निमकाथाना, चला, अजीतगढ, सीकर, चौमु, जयपुर, चंदवाजी, पावटा, शाहपुरा, कोटपुतली, बहरोड, अलवर, गुडगांवा, दिल्ली, रेवाडी, मानेसर, महेन्दगढ, नारनोल, नागल चोधरी, कस्बा सिंघाना में सभावित स्थानो पर की गई। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हिस्टीरिया संजय महला क्षेत्र में आया हुआ है जिस पर पुलिस ने मोजा ढाणी सिंहोडीया से थाने के टॉप टेन आरोपी संजय महला पुत्र बलबीर सिंह निवासी मुरादपुर को हत्याकांड में षडयंत्र रचने, हथियार सप्लाई में वांछित होने पर गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पर आठ मामले दर्ज होने पर थाने का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया हुआ है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार व घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सुगन सिंह, एएसआई महेश कुमार, एचसी कुलदीप, कांस्टेबल सुनिल मीणा, निहाल सिंह आदि शामिल थे।