आर्य समाज की जिलास्तरीय बैठक आयोजित
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान देवेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि आर्य समाज वेद, राष्ट्र और महर्षि दयानंद को समर्पित विश्वव्यापी संगठन है। प्रत्येक आर्य को इसकी मुहिम को आगे बढाना चाहिए। वे यहां आर्य समाज मंदिर लाडनूं में आयोजित आर्य उप प्रतिनिधि सभा नागौर व डीडवाना-कुचामन जिला की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग आर्य समाज में घुस जाते हैं और फिर संस्था में विवाद पैदा कर उसे बदनाम करते हैं। ऐसे लोगों की छंटनी भी जरूरी है। बैठक में देवेन्द्र शास्त्री व गजेन्द्र परिहार के अलावा मोहनलाल दिलोया, मुनि ओमदास, जगदीश यायावर, सीताराम तांडी, जवाहर लाल वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, भूरा राम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से आर्य समाज लाडनूं से सम्बंधित विवाद और उसको को निपटाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया तथा इससे सम्बंधित प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान, जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा और आर्य समाज लाडनूं की ओर से संयुक्त रूप से दो पूर्व पदाधिकारियों के विरुद्ध उनके गलत कार्यों व नीतियों को लेकर सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रधान जगदीश यायावर, उप प्रधान वेद प्रकाश आर्य, मन्त्री महावीर प्रसाद, कोषाध्यक्ष मेघदास, प्रचार मन्त्री दयानन्द आर्य, हिसाब निरीक्षक डा.राजेन्द्र सिंह आर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष अनोपचंद सांखला, यज्ञ प्रभारी तारा आर्य एवं कार्यकारिणी सदस्य ओम मुनि, रावतदास, बीरमाराम, सुबोधचंद आर्य, सुमित्रा आर्य व सुरेन्द्र प्रताप आर्य आदि उपस्थित रहे।