चूरू में फिर मिला एक कोरोना पॉजिटिव

चूरू,(पीयूष शर्मा)11 मई। शहर के वार्ड 9 में एक युवक जाँच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड 9 निवासी 30 वर्षीय युवक है। चिकित्सा महकमे की टीम ने सर्दी-जुकाम जैसे कोरोना सम्बंधित लक्षण पाए जाने पर 10 मई को युवक का सैंपल लिया था, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज चूरू की लैब में जाँच के बाद पॉजिटिव पाया गया।

डॉ इमरान गौरी के मुताबिक युवक की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके सम्पर्क में रहे परिजनों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। इनके सैंपल लेकर जाँच के लिए लैब में भेजे गए है। गौरतलब है की उक्त युवक गत 8 मई को पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों के संपर्क में रहा था।

चूरू में अब तक 18 कोरोना संक्रमित

चूरू जिले में पूर्व में मिले 14 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद गत 8 मई को शहर के वार्ड 9 व 17 में 2 पॉजिटिव और पाए गए। उसके बाद सुजानगढ़ के गांव अणखोल्या में एक युवक के रिपोर्ट मृत्यु के बाद पॉजिटिव आई। अब 11 मई को वार्ड 9 में एक और कोरोना संक्रमित मिलने से आंकड़ा 18 तक जा पहुंचा।

You might also like