पुराने विद्युत पोल बदलने की मांग
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ भाजपा के पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र देकर एवं वार्ता कर अवगत कराया की वार्ड संख्या 44 एवं आस पास के क्षेत्र में कुछ विद्युत पोल बहुत पुराने हो जाने के कारण जमीन में नीचे चले गए है, जिससे विद्युत वायर भी नीचे हो जाने से वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है अतः पोलो को ऊंचा किया जाना अति आवश्यक है। इसी प्रकार लोहे के एवं जर्जर हो चुके सीमेंट पोलों को बदलवाने का कहा ! इंदौरिया ने बताया गत 13 अप्रैल 2026 को नगरपालिका द्वारा विद्युत विभाग को एक पत्र क्रमांक नपार /2026 / 230 के द्वारा वार्ड संख्या 18 , 4 ,43 , 44 एवं 45 में पोल शिफ्टिंग एवं नए पोल लगाए जाने का पत्र दिया था जिस पर अविलंब कार्यवाही करने का आग्रह किया। अधिशाषी अभियंता द्वारा अविलंब कार्यवाही करते हुए जन हित में कार्य करवाने का आश्वासन दिया उक्त कार्यों में कुलदीप कम्मा , रमेश सारस्वत , पण्डितपुर गोगामेड़ी के पास सहित कई अन्य स्थानों पर पोल शिफ्टिंग एवं नए पोल लगाए जाने के कार्य प्रस्तावित है।