2 लाख रुपए देगी नगर परिषद मधुमक्खियां हटाने के लिए
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । मधुमक्खियो के छातों से शहर को निजात दिलाने के लिए नगरपरिषद ने टेंडर प्रस्तावित किए हैं। नगरपरिषद आयुक्त गिरधारीलाल पारीक ने बताया कि शहर में विभिन्न जगहों पर मधुमक्खियों के छातों के कारण आम लोगों को हर वक्त खतरे का अंदेशा रहता है, जिसके चलते नगपरिषद ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए साल भर के लिए 2 लाख की राशि का टेंडर प्रस्तावित किया है, जिसकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।