ग्राम रथ अभियान में भाजपा प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने दी योजनाओं की जानकारी

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान में योजनाओं की जानकारी देने के लिए एलईडी रथ मंगलवार को दांतारामगढ़ के शिशूं गांव में पहुंचा। यहां पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ से जोडऩा है।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं ग्रामीणों को योजनाओं से लाभांवित होने के लिए गांवों में रात को प्रवास कर रहे हैं। ग्रामीणों को योजनाओं को पूरा लाभ उठाना चाहिए।
इस दौरान दांतारामगढ़ के प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, एसडीएम मोनिका सामोत, बीडीओ सुनिता कुमावत, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, जितेंद्र सिंह कारंगा, मंडल अध्यक्ष मुकेश रामूका, भूपसिंह शेखावत, कैलाश कुमावत, शिशू सरपंच जयराम खोवाल, उपसरपंच मोहन गुर्जर, जमनलाल सैनी, सुनील शर्मा, मखन कुमावत, विकास जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

You might also like