शिक्षक डॉ. अनमोल का नवाचार-शादी की वर्षगांठ पर बांटे परिंडे

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे, वहीं अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने की। विद्यालय के शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर बेजुबान पक्षियों को पानी पिलाने के लिए स्कूली बच्चों को परिंडो का वितरण किया। एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल द्वारा विद्यालय की कक्षा 1 से 8 तक की बेटियों को बिस्किट वितरित किए गए। गौरतलब है कि इसी वर्ष मार्च महीने में अनमोल ने अपने जन्मदिन पर शहर में कई जगह परिंडे लगाए थे। इस मौके पर गाइड प्रभारी मनीषा सैनी, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, कविता कुमारी सहित विद्यालय की बेटियां उपस्थित रही।

You might also like