सांसद कस्वां व विधायक बुड़ानिया ने किया शर्मा एज्यूकेशन हब का उद्घाटन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के वार्ड 08 में बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया और चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने वार्ड 8 में नवस्थापित ‘शर्मा एज्यूकेशन हब (लाइब्रेरी)’ का फीता काटकर उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी के खुलने से मोहल्ले के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। लाइब्रेरी के संचालक कपिल शर्मा व कुरड़ाराम शर्मा ने उद्घाटन समारोह में पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया। विधायक बुड़ानिया ने कहा, _”अब वार्ड 08 के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। AC, वाई-फाई, 2000+ किताबों वाली इस लाइब्रेरी से गरीब घर के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर, RAS, पटवारी बनने का सपना पूरा कर सकेंगे।
सांसद राहुल कस्वां ने कहा_प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ का रास्ता ऐसी लाइब्रेरी से होकर जाता है। यहां 24×7 पढ़ाई का माहौल मिलेगा। युवाओं से अपील है कि मोबाइल छोड़कर किताबों से दोस्ती करें।
लाइब्रेरी संचालक कपिल शर्मा व कुरड़ाराम शर्मा ने बताया कि यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, NCERT, डिजिटल स्टडी जोन, कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फीस में विशेष छूट दी जाएगी।
इस मौके पर पूर्व पार्षद देवीदत्त वर्मा, हरिसिंह बेनीवाल, मानसिंह सैनी, मोहरसिंह ज्याणी, बाबू हुसैन कुरैशी, कुंदन सैनी, यूनुस पठान, एडवोकेट अनिल स्वामी योगेश वर्मा, सुनील शर्मा, विजय सोनी, मनीराम रैगर, कुलदीप शर्मा, ईश्वर शर्मा, आदिल खोखर, वीरेंद्र राठौड़, सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

You might also like