इंडियन शिक्षण संस्थान बडाऊ में लगाए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । इंडियन शिक्षण संस्थान बडाऊ में बुधवार को बढ़ते तापमान को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए 11 परिंड़े लगाए गए l इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन सुनील बोहरा ने कहा बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा पुण्य का कार्य है और इसमें आमजन को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए इस मौके पर सचिव रघुवीर शर्मा, केकेएमएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ मुकेश दाधीच,प्रकाश दास स्वामी, संस्कार स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश शर्मा इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी की प्रिंसिपल सुमन शेखावत, अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी पूजा सैनी, प्रमोद सुरोंलिया, कॉलेज व्याख्याता मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, पूनम जांगिड़, सोनू जांगिड़, मंजू सैनी, प्रमोद सिंह डोगरा, रवि शर्मा, महिपाल सिंह,मुराद खान,सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थेl