सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न ) । स्थानीय पीसीबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर परीक्षा 2025-26 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले ब्लॉक के विद्यार्थियों का सम्मान सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, भामाशाह प्रतिनिधि सहायक वन संरक्षक तालछापर क्रांति सिंह, सुनीता पूनिया ने किया। इस दौरान सीडीईओ महर्षि ने कहा कि जिला कलेक्टर की मंशा के अनुसार सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चूरू जिले में अभी तक पांच ब्लॉकों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। विशेष वक्ता के रूप में बोलते हुए बजरंगलाल ने बच्चों से कहा कि वे सही दिशा में प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने पुरानी स्कूली शिक्षा के रोचक किस्से भी सुनाए। समारोह में ब्लॉक के 98 बच्चों को सम्मानित किया गया। हैरानी की बात यह रही कि इनमें 87 लड़कियां थी। इसी प्रकार 39 संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। हनुमानमल रणजीत सिंह भींचर के सहयोग से आयोजित समारोह में एसीबीईओ मंजू पंवार, आरपी कुमार भारती, अमरनाथ शर्मा, नरेन्द्र स्वामी, रणवीर सिंह, कमल किशोर स्वामी, रतनलाल मेघवाल, मनोज शर्मा, रामावतार शर्मा, शिवपाल सिंह, धर्मसिंह मीणा, रामेश्वरलाल खीचड़, मनोहर सिंह शेखावत, गोरधन जानू, लालचंद कौशल्या गुलेरिया, सेवानिवृत व्याख्याता स्नेहप्रभा मिश्रा, कमला शर्मा, कमल कुमार जाखड़, अब्दुल सत्तार, अभिषेक चैधरी, पुष्पेंद्र भाटी, अशोक कुमार, मोहिनी, नोपाराम मंडा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। सेवा निवृत प्रयोगशाला सहायक रामकरण सियाग ने 51 हजार रुपये विद्यालय को सहयोग राशि प्रदान किए। पीसीबी विद्यालय की छात्रा सुचित्रा सेन कक्षा 12 वाणिज्य ने राजस्थान स्तर पर आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो बार सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।