महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, रींगस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम हासिल किया।
विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र उज्ज्वल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय सचिव विशाल महला एवं प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य ने बताया कि इस शानदार परिणाम के पीछे विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। उनकी मेहनत, समर्पण और उचित मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।