भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। इस दौरान पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।