पांडित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । श्री रतनगढ़ वेद विद्यालय के प्रांगण में अध्यक्ष दिवाकर शास्त्री के सानिध्य में मंचस्थ अतिथियों ने संत श्री शोभानंद महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंगलाचरण शशिकांत धरेंद्र ने किया । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि हमारे प्राचीन ग्रंथ व संस्कृति के सरंक्षण के लिए पांडित्य प्रशिक्षण शिविर आवश्यक है। उन्होंने पंडित विष्णुदत्त शास्त्री का स्मरण कर उनके कृत्यों को आत्मशात करने पर बल दिया। सारस्वत अतिथि डॉ. रामगोपाल शर्मा ने कहा कि प्राचीन ऋषि मुनियों का ज्ञान बहुत गहरा था।ज्योतिषीय गणना तथा चरक व सुश्रुत संहिता में विवेचित रसोंषधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। पुरोहित ने ज्ञानार्जन की निरंतरता पर बल दिया। कांग्रेस नेता रमेश चंद्र इंदौरिया ने शास्त्री को याद किया व आज के बदलते समय में आदमी कैसे अपना रंग बदलता है पर चिंता व्यक्त की। कांग्रेस नेता हेमंत सारस्वत ने गुरुजी की स्मृतियों का स्मरण किया व शास्त्री पुत्रों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम को जयप्रकाश ताम्रायत, बद्रीप्रसाद बनसिया,विमल पारीक,भागीरथ दाधीच, कृष्ण कुमार राजपुरोहित, अम्बिका प्रसाद हारित, उम्मेद मिश्रा ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर अनिल बबेरवाल, वासुदेव चाकलान, भोलाराम धरेन्द्र, रमेश लाटा, नवल महर्षि,नरेश कालरी,बाबूलाल जोशी, महावीर प्रसाद शर्मा, सीताराम धरेंद्र, लीलाधर पारीक, महेश महर्षि सहित अनेक गणमान्य जन व विप्रवटु उपस्थित थे । संचालन सुधाकर शर्मा ने किया।