सीबीएसई बारहवीं बोर्ड का जारी हुआ परिणाम
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल लाडनूं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा ईशिका अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा परिवार के सहयोग को दिया। वहीं यश मित्तल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। मयंक सेठी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कृतिका जैन ने 89.8 प्रतिशत, रितिका बेगवानी ने 87.4 प्रतिशत, एकता प्रजापत ने 87 प्रतिशत, जानवी वाधवानी ने 86.2 प्रतिशत, अनिशा टाक ने 85.8 प्रतिशत, वैशाली जैन ने 82.8 प्रतिशत तथा स्नेहा हीरन ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रिंसिपल रचना बालानी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण से ही इस प्रकार के परिणाम संभव होते हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।